फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण आवास योजना में मकान दिलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण आवास योजना में मकान दिलाने की मांग
विज्ञापन

सहारनपुर। गांव अंबेहटा चांद के अनुसूचित जाति के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी पीके पांडे को ज्ञापन देकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने की मांग की। सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि पात्रता सूची में होने के बावजूद उन्हें अब तक आवास नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

सोमवार को तहसील रामपुर मनिहारान के ग्राम अंबेहटा चांद के ग्रामीणों ने कहा कि वे बेहद गरीब परिवार के लोग हैं। उन्होंने कहा कि उनके नाम प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की पात्रता सूची में भी शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मकान की पात्रता का सत्यापन करने वाले अधिकारी ने ग्राम प्रधान से सांठगांठ कर उनके नाम कटवा दिए हैं जबकि अब तक हुई अन्य सभी जांचों में उन्हें योजना के लिए पात्र पाया गया था। ग्रामीणों ने कहा कि वे अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखते हैं और उनके मकान इतने जर्जर हो चुके हैं कि कभी भी गिर सकते हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से जल्द ही मकान दिलाने की मांग की। अशोक, राजवीर, गुडडी, रामभूल, जसवीर सिंह, रामकरण, शीशपाल, बाबू, मुकेश, मिंटू, देशराज, सुभाष, राकेश सचिन, नरोत्तम, सन्नी, राजेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें