फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में छाए सहारनपुर के खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉडी बिल्डिंग में छाए जकी, दानिश और अलीम
विज्ञापन


सहारनपुर। यमुनानगर के मुकुंदलाल कॉलेज में आयोजित स्पोर्ट्स मेले के तहत बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता कराई गई। जिला सहारनपुर बॉडी बिल्डिंग के अध्यक्ष अभिनव डंग के नेतृत्व में 70 किलोग्राम भार वर्ग में जकी इदरीश ने पहला, 80 किलोग्राम भार वर्ग में मोहम्मद दानिश ने पहला और 85 किलोग्राम भार वर्ग में अलीम गौर ने पहला स्थान प्राप्त कर सहारनपुर का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में हरियाणा के अनेक शहरों के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सतीश पोखरियाल, हरियाणा बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के सचिव बलबीर सिंह और जिला सहारनपुर बॉडी बिल्डिंग के अध्यक्ष अभिनव डंग ने निभाई। लौटने पर मुराद अली, शाहनवाज खान, प्रवेज आलम, डिंपल ठाकुर, विशाल वर्मा, उमर दराज आदि द्वारा स्वागत किया गया।
विज्ञापन

----------------------------------
गणतंत्र दिवस पर क्रॉस कंट्री दौड़ होगी
सहारनपुर। क्षेत्रीय खेल कार्यालय गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को पांच किमी की क्रॉस कंट्री दौड़ कराएगा। दौड़ में किसी भी आयु वर्ग के महिला और पुरुष दोनों हिस्सा ले सकते हैं। इच्छुक धावक 25 जनवरी की शाम चार बजे तक डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में एंट्री करा सकते हैं। उप क्रीड़ा अधिकारी काशीनरेश यादव ने बताया कि विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें