फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म पद्मावत के विरोध में हल्ला बोल, हंगामा 

Wed, 24 Jan 2018 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
फिल्म पद्मावत के विरोध में उग्र प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में फिल्म पद्मावत के विरोध में राजपूत समाज के लोगों ने बड़ा जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन कर हंगामा किया। इस दौरान फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला जलाने को लेकर उनकी पुलिस के साथ नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी हुई।
विज्ञापन


राजपूत समाज के लोगों ने विवादस्पद फिल्म का प्रसारण करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी। 25 जनवरी को फिल्म पद्मावत महानगर के तीन सिनेमा घरों में प्रसारित होनी थी। लेकिन सिनेमा घरों के संचालकों को डराने धमकाने के बाद उन्होंने फिल्म न दिखाने का निर्णय लिया है। 

मंगलवार को राजपूत उत्थान सभा, सर्व युवा शक्ति भारत, करणी सेना, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, बजरंग दल सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और सैंकड़ों युवा गांधी पार्क मैदान में एकत्र हुए।
विज्ञापन


यहां से पद्मावत फिल्म के प्रसारण का विरोध करते हुए जुलूस के रूप में फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली के पुतले की शव यात्रा बनाकर घंटाघर, रेलवे रोड, कोर्ट रोड, दीवानी तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने जोरदार प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। 

हंगामे की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार व एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह कोतवाली सदर बाजार, थाना जनकपुरी, सिटी कोतवाली, थाना कुतुबशेर पुलिस-फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। आंदोलन कर रहे संगठनों के पदाधिकारियों की कलेक्ट्रेट तिराहे पर पुलिस के साथ नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई।

सर्व युवा शक्ति भारत के प्रदेश अध्यक्ष कुनाल राणा ने कहा कि क्षत्रिय समाज अपमान किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। फिल्म पद्मावत का किसी सिनेमाघर में प्रसारण नहीं होने दिया जाएगा। चाहे उन्हें किसी भी हद तक जाना पड़े, वह पीछे नहीं हटेंगे।

महानगर अध्यक्ष नागेंद्र राणा, कान्हा राणा, राजन सिंह ने कहा कि फिल्म के साथ छेड़छाड़ कर इतिहास बदलने का प्रयास किया गया है। सिनेमाघर में फिल्म दिखाई गई तो इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष डा. कुशलपाल सिंह पुंडीर ने कहा कि कोई भी सिनेमा मालिक जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पद्मावत को प्रसारित ना करे। आलोक तुली, संदीप राणा, आदित्य राणा, हेमंत राणा, राहुल झांब, मोहित राणा, अभिषेक सिसौनी, प्रताप सिंह, अमित राणा, शिव कुमार राणा, विजय शर्मा, अजय चौधरी, गोल्डी गुप्ता, भूपेंद्र राणा, वीर राणा, मेघराज राणा, अशोक पुंडीर सहित सैंकड़ों युवा मौजूद रहे। 

पुतले को लेकर छीना-झपटी 
फिल्म पद्मावत के विरोध में राजपूत समाज सहित विभिन्न हिंदू संगठन लामबंद है। मंगलवार को फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली के पुतले को लेकर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां पुतला जलाने को लेकर उनकी पुलिस के साथ छीना झपटी भी हुई। युवकों ने पुतले में आग लगाने का प्रयास किया तो पुलिसकर्मी पुतला छीनकर ले गए। प्रदर्शन के दौरान कई इलाकों में जाम लग गया। शहर के घंटाघर, कोर्ट रोड, जिला अस्पताल पुल, सदर तिराहा और दिल्ली रोड पर जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस को जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ा। लोग घंटो जाम में फंसे रहे।

तीनों सिनेमाघर नहीं दिखाएंगे फिल्म
25 जनवरी को फिल्म पद्मावत महानगर के तीन सिनेमा घरों में प्रसारित होनी थी। सहारनपुर सिने प्रसारण एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वजीत पुंडीर ने बताया कि राकेश सिनेमा और विजय टाकीज के संचालकों ने फिल्म के प्रसारण से मना कर दिया। इसके अलावा जीएनजी माल के सिनेमा घर में भी फिल्म का प्रसारण होना था। यहां के संचालक ने एडवांस बुकिंग बंद कर दी है। सिनेमा घरों के संचालकों को डराया धमका गया था। इसलिए उन्होंने प्रसारण ना करने का निर्णय लिया है। उधर, फिल्म प्रसारण को लेकर पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें