फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईबी की टीम ने भारत ट्रेडर्स पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। वाणिज्यकर विभाग की एसआईबी टीम ने शुक्रवार को नगर के गंगोह रोड स्थित भारत ट्रेडर्स पर छापा मारा। उन्होंने प्रतिष्ठान पर करीब छह घंटे जांच की। फर्म ने दो त्रैमास का रिटर्न भी फाइल नहीं कर रखा था। कागजों को जांच के लिए टीम ने अपने सपुर्द कर लिया है। जांच की बाद ही सही स्थिति का आंकलन होगा।
विज्ञापन

वाणिज्यकर विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 विनय अस्थाना ने बताया कि शिकायत के आधार पर इस फर्म पर छापेमारी की गई। यह फर्म फर्नीचर का निर्माण और बिक्री करती है। इसके अलावा प्लास्टिक के फर्नीचर का भी व्यवसाय करती है, लेकिन फर्म का दो त्रैमास का रिटर्न भी जमा किया गया है। जो लेखा पुस्तिका प्राप्त हुई है उसमें और स्टॉक में अंतर है। मौके पर केवल परचेज बिल ही मिले हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया टैक्स चोरी का मामला दिख रखा है, लेकिन पूरी स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। इसके बाद टैक्स की गणना कराई जाएगी। यदि कर चोरी पाई गई तो जुर्माने के साथ ही कर जमा कराया जाएगा। इस दौरान एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर श्यामलाल राम और रनकेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें