फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका बोर्ड की पहली बैठक में करोड़ों रूपये के विकास कार्य पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। नगरपालिका में शनिवार को बोर्ड की पहली बैठक हुई। इसमें श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेले के मेन गेट का भव्य निर्माण और वित्तीय वर्ष 2017-18 में प्राप्त धनराशि से नगर का चहुमुखी विकास कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

नगरपालिका सभागार में अध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी की अध्यक्षता में बैठक में नगर के सभी वार्डों में सड़कों व नालियों के निर्माण कार्यों पर चर्चा की गई। इसके अलावा पेयजल हेतु एक करोड़ रुपये की लागत से पानी की टंकी बनवाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। खराब वाहनों की तुरंत रिपेयरिंग कराने तथा खराब उपकरणों को नीलामी कर बेचने के लिए छह सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। प्रकाश व्यवस्था हेतु एलईडी लाइटें, सोडियम सेट, विद्युत पोल क्रय करने का भी निर्णय लिया गया। मेला कमेटी के गठन का प्रस्ताव अगली बोर्ड बैठक में किया जाएगा। गरीब व असहाय व्यक्तियों को 1500 कंबल वितरण करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाने तथा कूड़ा एकत्र करने के लिए 15 बीघा जमीन खरीदने का प्रस्ताव भी रखा गया। शहर के मुख्य चौक-चोराहों के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव भी पारित किया गया। साथ ही पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से सुभाष चौक होते हुए शास्त्री चौक व रणखंडी फाटक तक सड़क का सौंदर्यीकरण कराने पर विचार किया गया। पॉलीथिन पर भी नगरपालिका प्रतिबंध लगाएगी। इसके अलावा नगरपालिका परिसर में वाहनों को खड़ा करने के लिए टीन शेड बनाने तथा जर्जर मेन गेट बनवाने का प्रस्ताव भी पास किया गया। बैठक में ईओ राजीव कुमार, सभासद सुधा गांधी, नौशाद, शबाना, परमजीत कौर, धारा सिंह, शाह फैसल, शान खान, मीनू, मनोज सिंघल, विनय कुच्छल, वाजिद, मजाहिर हसन, आरिफ, मुस्तकीम, तौफीक अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें