फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सेवकों ने चलाया नशा मुक्ति अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। शाहपुर गांव में आयोजित जनता इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर में शुक्रवार को स्वयंसेवी छात्र/छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत छात्रों ने घर-घर जाकर लोगों को नशाखोरी से होने वाले नुकसान से अवगत कराया।
विज्ञापन

अभियान की शुरूआत करते हुए प्रधानाचार्य ललित कुमार धीमान ने कहा कि नशा करने से मानव स्वास्थ्य, धन एवं पारिवारिक संस्कारों पर दुष्प्रभाव पड़ता है। इतना ही नहीं नशा करने से तन, मन और धन की क्षति होने के कारण मानव का नैतिक पतन भी होता है। इसके बाद स्वयं सेवियों ने टोलियां बनाकर पूरे गांव में भ्रमण कर घर-घर जाकर लोगों को नशे से होने वाले आर्थिक एवं शारीरिक नुकसान के बारे में बताया। उन्होंने ग्रामीणों से तंबाकू, भांग, शराब आदि नशीले पदार्थों को पूर्ण रूप त्यागने का आह्वान किया। कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार गौतम ने छात्रों को पूर्ण मनोयोग से कार्य करने और समाज सेवा का संकल्प लेकर नि:स्वार्थ भाव से समाजोपयोगी कार्य करने का संदेश दिया। ग्राम प्रधान के पति हेमंत राणा ने छात्रों द्वारा ग्रामवासियों के नैतिक, सामाजिक एवं चारित्रिक विकास हेतु किए गए कार्यों की सराहना की। इस मौके पर योगेश त्रिपाठी, मोनू चौहान, हरपाल सिंह, कलम सिंह सैनी, राजेश शर्मा, आनंद राणा, महेश राणा, मो. इरफान, सलमान अली, राहुल राणा, रजत सिंह, शिवम सिंह, गुलिस्तां, नेहा सानियाल, इसराना, शबा, मेनका, आधार शर्मा, शिवम गुप्ता, शाहबाज, अभि चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें