श्रद्धालुओं ने किया बालाजी का गुणगान
गंगोह (सहारनपुर)। पवित्र कंकराली सरोवर किनारे स्थित श्री बालाजी धाम में नववर्ष के प्रथम मंगलवार को परंपरागत रूप से विशेष कीर्तन एवं आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। अनेक राज्यों से आए हजारों श्रद्धालुओं के साथ ही जनप्रतिनिधियों ने भी बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंगलवार को श्री बालाजी संकट मोचन सेवा समिति के तत्वाधान में आहूत विशेष आशीर्वाद समारोह में सुबह सवेरे से ही नगर और देहात के अलावा हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, चंडीगढ़, दिल्ली, इलाहाबाद, देहरादून, लुधियाना, अंबाला आदि से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर तक श्रीबालाजी का गुणगान करने के उपरांत श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बाबा के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने महंत सुशील शर्मा के माध्यम से बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। आशीर्वाद का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
बाबा का आशीर्वाद पाने वालों में सभासद आशीष गर्ग, सभासद प्रतिनिधि डा. राकेश गर्ग, प्रधान संजय कम्हेड़ा, रमेशचंद गर्ग, प्रधान संजय शेरमऊ सहित बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु शामिल रहे। सेवादारों मुकेश गर्ग, सुनील ऐरन, अनुराग शर्मा, संजय प्रजेश, जयसिंह सैनी, प्रदीप गोयल, अनुज सिंघल, पवन गर्ग, अवनीश, विवेक गर्ग, सुनील अग्रवाल, मुकेश गोयल, राजेश कुमार, बलवंत मलिक, प्रदीप सिंघल, विजेंद्र शर्मा, सुनील अग्रवाल, राजकुमार, विकल्प, सुनीता शर्मा, शिखा ऐरन, प्रगति शर्मा, याशिका नारंग, प्रखर, शशांक गोयल, अवनीश गर्ग, सागर भटनागर आदि का सहयोग रहा।