छुटमलपुर (सहारनपुर)। दून पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नववर्ष उत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों ने केक काटा और जमकर मस्ती की। अध्यापिकाओं ने बच्चों को नववर्ष की बधाई दी।
समारोह का शुभारंभ मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद प्रबंधक मोहित बंसल, छवि बंसल, प्रधानाचार्या शशि श्रीवास्तव ने केक काटा। बच्चों ने गुब्बारे फोड़ कर नववर्ष की खुशी मनाई। इस मौके पर प्रांजली, रौनक, पल्लवी, आयुष, अंशुल, अक्षय, अदिती आदि बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। प्रबंधक ने बच्चों को उपहार बांटे और मिठाई खिलाई। इस मौके पर अजय धीमान, मीनाक्षी, साक्षी, रूपा, अंजू धींगरा, अमित, सितेंद्र सिंह आदि का सहयोग रहा।