सहारनपुर। सहारनपुर शहर केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्मार्ट सिटी योजना में पहले चरण से शामिल है। बेशक दो चरणों में सहारनपुर को सफलता नहीं मिली है, मगर अमर उजाला का इस अभियान में सहारनपुर के चयन को लेकर सकारात्मक रही है। जहां तैयारियों में नगर निगम की खामियां नजर आई हैं। वहां नगर निगम को जगाने का काम भी अमर उजाला ने किया है।
जन सहभागिता स्मार्ट सिटी योजना का अहम हिस्सा है। योजना के तहत शहरों का विकास जनता की सोच के अनुरूप किया जाना है। चयन के लिए शहरों के प्रस्ताव तैयार करने में भी जनता के सुझाव जरूरी होते हैं। ऐसे में अमर उजाला ने जन सहभागिता बढ़ाने के लिए लगातार समाचारों का प्रकाशन किया है। इसके अलावा जहां भी नगर निगम के अधिकारियों और काम करने वाली एजेंसी के काम में ढिलाई नजर आई है, वहां समाचार के जरिए अधिकारियों को जगाने का काम भी अमर उजाला ने किया है। यही वजह है कि इस बार का प्रस्ताव काफी प्रभावित करने वाला रहा है, जिसे दिल्ली में हुई प्रजेंटेशन में सराहा गया है। साथ ही इस बार सहारनपुर के चयन की भी प्रबल संभावना जताई जा रही है। योजना को लेकर अमर उजाला की सोच को सराहा गया है।
नोट: स्मार्ट सिटी पर 11 दिसंबर 2017 के संस्करण में भी अमर उजाला ने समाचार प्रकाशित किया है। इसकी पीडीएफ फाइल का इस्तेमाल किया जा सकता है।