स्काउट एवं गाइड ने निकाली जागरूकता रैली
नागल (सहारनपुर)। शुक्रवार की सुबह कस्बे के राष्ट्रीय पब्लिक जूनियर हाईस्कूल और सेंट मैरिज एकेडमी प्रांगण में भारत स्काउट एंड गाइड द्वारा त्रिदिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया। इसमें बच्चों को सच्चा नागरिक बनने के लिए जागरूक किया गया।
जिला स्काउट ट्रेनर दिनेश कुमार ने बच्चों को स्काउट एवं गाइड की जानकारी दी। इसके बाद टेंट लगाना, पुल बनाना, अनेक प्रकार की तालियां बजाना, मीनारें बनाना, प्राथमिक चिकित्सा, रस्सियों द्वारा पेड़, बिल्डिंग चढ़ना और अनेक प्रकार के स्टेचर बनाने की जानकारी दी। इस अवसर पर बच्चों ने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, वृक्षारोपण, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा के संबंध में रैली का आयोजन भी किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिल शर्मा, अंकित शर्मा, अंशु ग्रोवर, अजय कुमार, कुसुम शर्मा, पवन सिंह, अंकुल, प्रकाश, आशीष कुमार आदि उपस्थित रहे।