स्वामी विवेकानंद महाराज का जन्मदिन मनाया
रामपुर मनिहारान। सोहम मंडल के संस्थापक स्वामी विवेकानंद जी महाराज वृंदावन वालों का 71 वां जन्म दिन उनके श्रद्धालुओं द्वारा धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर प्रसाद का वितरण भी किया गया।
सिद्ध पीठ श्री ठाकुर द्वारा मंदिर में स्वामी विवेकानंद जी महाराज का 71 वां जन्म दिन मनाया गया। श्रद्धालुओं ने उनके चित्र पर तिलक लगाया और आरती की। स्वामी विवेकानंद जी महाराज के सानिध्य में प्रतिवर्ष मंदिर ठाकुर द्वारा में संत समागम का साप्ताहिक आयोजन किया जाता है। इसमें कई राज्यों के महान संत अपने मुखारविंद से गीता- रामायण का पाठ कर लोगों में भक्ति का संचार करते हैं। इस मौके पर धनेंद्र पंवार, कांशीराम, अभी सैनी उर्फ भारत, स्नेहलता गुप्ता, सुरेंद्रानंद, संजय पंवार, सुरेंद्र कुमार, अनुज कुमार आदि रहे।