फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिसंबर पर हिंदू संगठनों ने शौर्य दिवस तो मुस्लिमों ने काली पट्टी बांध सोग मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। अयोध्या विवाद की 25वीं बरसी पर जहां हिंदू संगठनों ने शौर्य दिवस मनाते हुए भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनाने का संकल्प लिया। वहीं, मुस्लिमों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर बाबरी मस्जिद की शहादत को याद किया।
विज्ञापन

बुधवार को मोहल्ला गुज्जरवाड़ा स्थित जामिया तुल कुदसियात शिक्षा समिति के कार्यक्रम में बाबरी मस्जिद की शहादत को याद करते हुए हाथों पर काली पट्टी बांधकर दुख का इजहार किया। इस अवसर पर डा. अय्यूब हसन ने कहा कि वह और उनका पूरा परिवार पिछले करीब 25 वर्षों से रोजा रखकर यह मांग कर रहे हैं कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद का निर्माण कराया जाए। ताकि मुल्क के अंदर हिंदू मुस्लिम एकता को बढ़ावा मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान वो मुल्क हैं जहां सदियों से हिंदू मुस्लिम एक छत के नीचे रहते आए हैं। कार्यक्रम में अजहरी व मुफ्ती रईस अहमद ने मुल्क में अमनो अमान व आपसी सौहार्द के लिए दुआ कराई। इस मौके पर चौ. गय्यूर, मास्टर अहमद, डा. दानिश उस्मानी, शेख मुनशाद, मारुफ आदि मौजूद रहे। उधर, श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर प्रांगण में विहिप के कार्यक्रम में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में राम मंदिर बनवाने का संकल्प लिया। हरीश शर्मा ने कहा कि जो ताकतें अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर के निर्माण का विरोध कर रही हैं उन्हें हिंदू समाज कभी माफ नहीं करेगा। वहीं, 6 दिसंबर को लेकर नगर के चौक चौराहों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें