फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कडे मुकाबले के बाद महानगर के पहले मेयर बने भाजपा के संजीव वालिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सहारनपुर। मतगणना में मेयर पद के प्रत्याशियों में भाजपा प्रत्याशी संजीव वालिया और बसपा के फजलुर्रहमान के बीच लगातार उठापटक जारी रहा। मतमगणना में शुरूआती 6 राउंड तक बसपा आगे रही। तीसरे राउंड में दोनों के बीच का अंतर करीब पांच हजार तक पहुंच गया था, लेकिन भाजपा प्रत्याशी ने सातवें चक्र से बढ़त हासिल की, जो अंत तक जारी रही। भाजपा प्रत्याशी ने बसपा के उम्मीदवार को कडे़ मुकाबले में 1,986 मतों से हराया। जबकि तीसरे स्थान पर कांग्रेस के शशी वालिया और चौथे पर सपा के साजिद चौधरी रहे।
शुक्रवार को जनता रोड स्थित सेंट्रल वेयरहाउस में हुई मतगणना में बसपा प्रत्याशी की बढ़त ने जहां बसपाइयों को उत्साह से लैस कर दिया और भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे से मुस्कान गायब कर दी, लेकिन सातवें राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी ने जो रफ्तार पकड़ी वो 18वें राउंड के बाद धीमी पड़ गई। 14 चक्र में जहां भाजपा उम्मीदवार ने 22 हजार वोटों की लीड ले रखी थी वह 18 राउंड तक आते आते 34,562 मत तक हो गई थी। इसके बाद बसपा के प्रत्याशी ने दोनों के बीच के अंतर को कम करना शुरू कर दिया। इसके चलते 26 वें यानि आखिरी राउंड तक आते आते भाजपा प्रत्याशी की लीड घटकर 1986 तक रह गई। कांग्रेस प्रत्याशी शशी वालिया अपनी जमानत को बचाने में सफल रहे। उनको 69263 मत प्राप्त हुए। जबकि सपा के साजिद चौधरी को मात्र 10701 वोट ही मिल सके। उनकी जमानत भी जब्त हो गई। इसके अलावा सीपीआई के फरीद को 2087 वोट मिले, आम आदमी पार्टी के मोहम्मद सलीम को 1055 मत प्राप्त हुए। निर्दलीयों में अफरोज जहां को 920,अब्दुल वाहिद को 581, इसरार को 913, मोहम्मद इसरार प्रमुख को 1497, शीला देवी को 2354 और सलाउद्दीन राजा को415 वोट प्राप्त हुए। जबकि नोटा के पक्ष में 1394 वोट गए। आरओ एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार ने भाजपा प्रत्याशी संजीव वालिया को 1986 वोटों से निर्वाचित घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
इस तरह रहा मतगणना में उतार चढ़ाव
वार्ड संख्या-------बसपा------------कांग्रेस-------------सपा-------------भाजपा
01--------------4957--------------1795--------------791-------------4937
02--------------11057-------------3899--------------984--------------8799
03--------------17333------------6117----------------1386-----------12787
04--------------24873------------8044---------------1946------------17488
05-------------29228-------------9700---------------2596------------25485
06------------33900-------------10776--------------2901------------31739
07------------36370-------------11788-------------3221-------------41267
08-----------39180--------------14112-------------3756-------------48112
09----------41960--------------16085-------------4173--------------55042
10-----------46281-------------18721-------------4620--------------61858
11------------51050------------21095-------------5125--------------68084
12-----------54936-------------23530------------5439---------------71876
13-----------58895------------27197-------------5949---------------75753
14----------61912-------------28029-------------6176---------------83988
15----------63161------------28686-------------6400---------------94584
16---------69476-------------33048-------------6675---------------95341
17---------72512-------------34688-------------7264--------------103721
18---------76044------------36596--------------7433--------------110626
19--------83152-------------39162--------------7751--------------114520
20--------87445-------------42734--------------7988--------------117538
21--------93489------------46450---------------8373--------------120403
22--------98834------------53242---------------9375--------------120562
23--------104308----------59483---------------9640--------------120694
24--------109482----------64053--------------10162-------------120802
25-------117527-----------67580--------------10619-------------121155
26-------119193-----------69263-------------10701--------------121179
-----------------------------------------------------------------------------------
नोटा से हारे मेयर पद के पांच प्रत्याशी
सहारनपुर। मेयर पद के निर्दलीय प्रत्याशियों को जहां बुरी तरह से नकार दिया वहीं नोटा ने भी आप सहित पांच प्रत्याशियों हरा दिया। मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रहे पांच उम्मीदवारों को लोगों ने नोटा से भी कम वोट दिए। नोटा को जहां 1393 मत मिले वहीं आम आदमी पार्टी प्रत्याशी मोहम्मद सलीम को 1055 मतों से ही संतोष करना पड़ा। निर्दलीय अफरोज जहां को 920, अब्दुल वाहिद को 581, इसरार को 913 और सलाउद्दीन राजा को 415 वोटों से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें