फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ पर निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। हिंदू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में चल रहे तहसील स्तरीय स्काउट एवं गाइड शिविर के दूसरे दिन ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ पर आधारित विषय पर रैली निकाली गई। रैली में एक दर्जन से ज्यादा स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन

भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा इंचार्ज विनय कुमार धीमान के नेतृत्व में नगर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं स्वस्थ भारत, स्वच्छ भारत पर जागरूकता रैली निकाली गई। कोतवाल संजीव कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में शामिल स्काउट एवं गाइड हाथों में जागरूकता संबंधी नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। रैली में तहसील के अनेक विद्यालयों के 400 छात्रों ने भाग लिया। रैली में विभिन्न कालेजों से आये स्काउट गाइड प्रभारी व विद्यालय के अध्यापक मोती राम, नाथी राम, केके वर्मा, प्रदीप, शर्मिष्ठा आदि ने भाग लिया। इससे पूर्व प्रबंध समिति अध्यक्ष प्रवीण मित्तल एवं प्रबंधक योगेश गर्ग द्वारा स्काउट गाइड झंडा फहराया गया। रैली इंचार्ज विनय कुमार धीमान ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को रैली में होने वाली प्रतियोगिताओं की जानकारी दी। रैली संयोजक प्रधानाचार्य विजय कुमार, अनिल भारद्वाज, दीपमाला चौधरी, राजकुमार, मैनपाल सिंह, धनंजय, रामपाल सिंह, सेवाराम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें