नानौता (सहारनपुर)। हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र राणा का नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर योगेंद्र राणा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे यूपी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें।
रविवार को नगर के देवबंद रोड स्थित राजीव गांधी कॉलोनी में कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए योगेंद्र राणा ने कहा कि वाहिनी द्वारा कार्यकर्ताओं को समाज सेवा हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कहा कि सभी कार्यकर्ता गांव-गांव में घर-घर जाकर ग्रामीणों को जागरू करें। सुबह-शाम मंदिरों में आरती और जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाए। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि जिला पंचायत सदस्य पति अश्वनी बालियान, विवेक नामदेव, राजीव नामदेव, नरेंद्र बालियान, डा. एनसी शर्मा, डा. कुलदीप सिंह, तरुण चौधरी, पवन सेन ने भी सभा को संबोधित किया। अनुराग हिंदू, नितिन राज, रविंद्र शर्मा, अरविंद पुंडीर, युवा भाजपा नेता व बीडीसी सन्नी राणा, गुलशन गर्ग, मांगेराम, मुकेश राणा, केपी सिंह, सौरभ कुमार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर भजपाल सिंह ने की।