फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी टीम का हिस्सा बनने को दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राज्य सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता 14 से 16 सितंबर तक हमीरपुर में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में शामिल होने वाली मंडलीय टीम के लिए बुधवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल कराया गया। कड़ी स्पर्धा के बीच निखिल कुमार, देव मेहरवाल, अखिल चौधरी, जयवीर, रीतिक चौधरी, सागर पंवार, मनीष पंवार, विनय पंवार, मयंक, विश्वास, अजय, प्रदीप बालियान अपना चयन कराने में सफल रहे। दीप कुमार और शुभम को आरक्षित खिलाड़ियों में रखा गया है। निर्णायकों में गुलाब सिंह राणा, ईश्वरपाल सिंह, संजीव कुमार, मनोज कुमार, सुनील कुमार शामिल रहे। चयन के दौरान अब्दुल अहद, प्रवीण कुमार, प्रवीण यादव, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे। टीम का मैनेजर संजीव कुमार को बनाया गया है। उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव ने बताया कि टीम 13 सितंबर को रवाना होगी।
विज्ञापन

टेबिल-टेनिस टीम गठित
सहारनपुर। राज्य स्तरीय महिला टेबिल टेनिस प्रतियोगिता नौ और दस सितंबर को वाराणसी के डा. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। मंडलीय टीम के गठन के लिए बुधवार को डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल कराया गया। कावेरी, विधि शर्मा, खुशी सैनी, ट्वींकल बिरला, नाएवा खान, सुनैना कपूर चयन कराने में सफल रहीं। खुशी कपूर, अर्जिया खान और उर्वसी रोहिला को आरक्षित खिलाड़ियों में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें