फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी में पंजीकरण के लिए ई-चौपाल आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अपंजीकृत व्यापारियों को जीएसटी में पंजीयन दिलाने के लिए राज्यकर विभाग द्वारा जिले में ई-चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी एडिशनल कमिश्नर अनिल पाठक ने दी। उन्होंने बताया कि स्वीकृत सीमा से ऊपर कोई भी व्यापारी अपंजीकृत नहीं रहने पाए इसके लिए राज्यकर विभाग प्रयासरत है। राज्यकर विभाग जिले में ई-चौपालों का आयोजन करके अपंजीकृत व्यापारियों को पंजीकृत कराने का अभियान चला रहा है। जिसके लिए दोनों रेंज में खंड के अनुसार ई-चौपाल निर्धारित की गईं है। अनिल पाठक ने बताया कि 24 अगस्त से 30 अगस्त तक विभिन्न खंडों द्वारा अपने क्षेत्राधिकार में ई-चौपाल आयोजित की जाएंगी, जहां पहुंचकर व्यापारी जीएसटी में निशुल्क पंजीयन प्राप्त कर सकता हैं।
विज्ञापन

जीएसटी हेल्प डेस्क के नोडल अधिकारी एवं असिस्टेंट कमिश्नर सुनील सत्यम ने बताया कि राज्यकर, वाणिज्यकर भवन में स्थापित हेल्प डेस्क पर भी कार्यालय समय में जीएसटी में निशुल्क पंजीयन कराए जा रहे हैं। अब तक सैकड़ों व्यापारियों का पंजीयन हेल्प डेस्क के माध्यम से कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि ई-चौपाल के अलावा जीएसटी हेल्प डेस्क पर भी पहले की ही तरह जीएसटी के लिए निशुल्क पंजीयन व्यवस्था जारी रहेगी। व्यापारी ई-चौपाल या हेल्प डेस्क पर पहुंचकर जीएसटी में निशुल्क पंजीयन प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें