फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कैंप में छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अखिल भारतीय महिला कांफ्रेंस सभागार में रोटरी क्लब सहारनपुर सेंट्रल की ओर से मंगलवार को लगाए गए मेडिकल कैंप में संवासनियों और छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई।
विज्ञापन

मंगलवार के लगाए गए मेडिकल कैंप का शुुुुभारंभ अध्यक्ष सुभाष सपरा ने किया। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब हमेशा से ही समाज सेवा के क्षेत्र में काफी कार्य करता रहता है। इस कैंप का आयोजन भी गरीब महिलाओं और कन्याओं के लिए किया गया है। करीब 92 महिलाओं और कन्याओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉ. एसके गुप्ता, डॉ. प्रणव गुलाटी और डॉ. एके शर्मा ने स्वास्थ्य की जांच की। तुषार अरोड़ा, संदीप गर्ग, पवन बाठला, शोभित माथुर, राजीव क्वात्रा, कुंतीपाल, चंदा पौद्दार, विदुषी अग्रवाल, स्वर्ण सखूजा, नीलम अग्रवाल, सरिता मित्तल, हुमा प्रवीन, मुकेश त्यागी, पूनम आदि रहे।

ऊर्जा मंत्री को ज्ञापन सौंपा
सहारनपुर। जिले की बिजली समस्या के समाधान की मांग को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री विवेक चावला और विवेक शर्मा ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने विद्युत निगम को 24 घंटे बिजली सप्लाई का आदेश दे रखा है। लेकिन निगम के अधिकारियों की लापरवाही के चलते मात्र 14 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। उन्होंने ऊर्जा मंत्री से जनपद में निर्बाध बिजली आपूर्ति कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें