फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत में निस्तारण के लिए अधिक से अधिक मामले लाएं बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षा एवं जिला जज सुशीला सिंह के निर्देशन में सोमवार को राष्ट्रीय एवं प्राइवेट बैंकों के डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अपर जिला जज एवं नोडल अधिकारी रविकांत ने कहा कि सभी बैंक 17 सितंबर को आयोजित होने वाली लोक अदालत में अधिक से अधिक बैंक लोन के मामले निस्तारण के लिए तैयार करें और उन वादों को राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित कराना सुनिश्चित करें। प्राधिकरण सचिव सुनील कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक अधिकारी आते हैं वह यह कहकर वाद निस्तारण से मना कर देते हैं कि उन्हें वाद निस्तारण करने की पावर एक निश्चित सीमा से अधिक नहीं है। जिस कारण वाद तय नहीं हो पाता। इसलिए बैंक के अधिकारी उसी अधिकारी को भेजें तो अधिक पावर रखता हो। जिससे अधिक से अधिक वादों का निस्तारण हो सके। कोई बैंक ग्राहक जिसने लोन ले रखा है और वह अपने मामले को राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित कराना चाहता है तो बैंक में अपना प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करे।
विज्ञापन


विद्युत पेंशनर्स ने किया विरोध प्रदर्शन
सहारनपुर। विद्युत पेंशनर्स परिषद के सदस्यों ने उप मुख्य लेखाधिकारी के अति विलंबित किए जाने की कार्यप्रणाली से आक्रोशित होकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला सचिव सुरेंद्र मोहन कौशिक ने कहा कि उप मुख्य लेखाधिकारी के स्तर से 90 प्रकरणों का निस्तारण किया जाना था। संगठन द्वारा वार्ता की गई तो 22 मार्च तक प्रकरणों के निस्तारण का आश्वासन दिया गया। लेकिन अब तक 90 प्रकरणों में से मात्र 44 का ही निस्तारण हो सका है। यह पेंशनर्स के प्रति अन्याय एवं संवेदनहीनता है। उन्होंने कहा कि उनकी समस्याओं को निस्तारित नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। धरना प्रदर्शन करने वालों में विनोद कुमार शर्मा, आरपी खन्ना, अजीत सिंह, लक्ष्मण सिंह, तारा चंद, मनीराम, महेंद्र कुमार, सत्यपाल शर्मा, मोहम्मद इस्लाम, अमर सिंह यादव, गिरवर सिंह, राधेश्याम, तेलूराम सैनी, ओपी भटनागर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें