फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान श्री कृष्ण धरती पर विष्णु का आठवां अवतार: सतेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान श्री कृष्ण धरती पर विष्णु का आठवां अवतार: सतेंद्र
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल के माखन मटकी फोड़ो उत्सव में श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म दुष्टों का अंत करने के लिए हुआ था।
विज्ञापन

बुधवार को कृष्ण नगर में आयोजित महोत्सव में पंडित सतेंद्र शर्मा ने कहा कि पूरे भारत में श्री कृष्ण जन्माष्टमी आस्था के साथ मनाई जाती है। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी की आधी रात को अत्याचारी मामा कंस के विनाश के लिए भगवान श्री कृष्ण ने मथुरा में अवतार लिया था। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण को धरती पर विष्णु का आठवां अवतार माना गया है। हिंदुओं के लिए श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बहुत महत्व रखता है। इसलिए पूरे भारत में कृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है और माखन हांड़ी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसमें युवा पीढ़ी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती है। कार्यक्रम संयोजक विक्रम शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल प्रत्येक वर्ष जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित वीरेंद्र शर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में पंडित सतेंद्र शर्मा को सम्मानित भी किया गया। अध्यक्षता अरुण प्रताप सिंह व संचालन संजय अग्रवाल ने किया। इस मौके पर हरिओम सिंघल, तेजवीर सिंह, रमेश चंद, कल्पना देवी, राजेंद्र त्यागी, ओमपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, सोनू राणा, वीरेंद्र शर्मा, योगेश उर्फ योगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें