फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाजन के दर्द को किया साझा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पंजाबी सामाजिक संस्था संभाल द्वारा 1947 विस्थापन विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया। पदाधिकारियों ने विभाजन के दर्द को साझा किया।
विज्ञापन

संगोष्ठी का शुभारंभ अतिथियों स्वागत कर किया गया। इसके पश्चात अध्यक्ष सरदार सुपनीत सिंह ने कहा कि देश के विभाजन के समय हमारे बुजुर्ग अपना सब कुछ पाकिस्तान में छोड़कर भारत चले आए थे। हमने विभाजन के बाद भारत में खुद को स्थापित किया। मंजीत सिंह अरोड़ा ने विभाजन के समय प्राप्त हुए अनुभावों को साझा किया। दलीप अरोड़ा ने संभाल परिवार की गत वर्ष की गतिविधियों चलचित्र के माध्यम से अवगत कराया। पूर्व विधायक लाज कृष्ण गांधी ने संस्था को ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने पर साधूवाद दिया। इस दौरान केएल अरोड़ा, जीएस बवेजा, दिलीप छाबड़ा, संजीव शर्मा, विनय मक्कड़, कपिल बत्रा, राजकुमार, चेतन गांधी, रविंद्र मिगलानी, संचित अरोड़ा, अशोक अनेजा, राजेंद्र कोहली, गौरव सचदेवा, सुशील जसूजा, मनीष मलिक, जतिन नारंग, दीपक मल्होत्रा, रोहित कालड़ा, जसपाल सिंह, दिनेश मारवाह, जीएस चावला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें