फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में सचिव हेमंत राव ने सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव हेमंत राव ने कोतवाली का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को लंबित विवेचनाओं में तेजी लाने तथा शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने को दिशा निर्देश दिए। इससे पूर्व उन्होंने समाधान दिवस में लोगों की शिकायतेें सुनी और अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के आदेश भी दिए।
विज्ञापन

बुधवार को खंड विकास कार्यालय में आयोजित समाधान दिवस में सचिव हेमंत राव ने फरियादियों की शिकायतें सुनी और उनके निस्तारण को अधिकारियों को आदेश दिए। समाधान दिवस में करीब 66 शिकायतें पहुंचीं। जिनमें केवल 3 का ही निस्तारण किया गया। संयुक्त शिक्षामित्र संघ के नरेश कुमार और अंजू कश्यप ने हेमंत राव को सौंपे पत्र में शिक्षा मित्रों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। चंदेना कोली गांव के ग्रामीण बलजोर, नित्यानंद, जसबीर, सेवाराम, टिंकू, अजय मोहन (चुना), अरविंद शर्मा, डा. विनय शर्मा आदि ने दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि 28 दिन पूर्व विद्युत निगम ने गांव में स्थित पानी की टंकी का कनेक्शन काट दिया गया था। जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही बताया कि गांव में लगे हैंड पंपों का पानी दूषित हो चुका है। जिस कारण लोग पीने के पानी को भी तरस रहे हैं। ग्राम रोजगार सेवक संघ ने सचिव हेमंत राव को नौ सूत्रीय मांग पत्र देकर रोजगार सेवकों की समस्याओं का समाधान कराए जाने की मांग की, जबकि आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य रमेश त्यागी ने तालाबों से अवैध कब्जे हटवाने, अवैध रुप से चलाए जा रहे जुगाड़ों को बंद कराए जाने, अवैध अतिक्रमण की शिकायत कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की। समाधान दिवस में विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह, डीएम पीके पांडेय, एसएसपी बबलू कुमार, तहसीलदार परमानंद झा आदि मौजूद रहे। वहीं, एसएसपी बबलू कुमार ने खंड विकास कार्यालय में पौधरोपण किया। इसके उपरांत सचिव हेमंत राव ने कोतवाली का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने अधिकारियों को लंबित विवेचनाओं में तेजी लाकर उनका निस्तारण करने तथा एफआईआर तुरंत दर्ज किए जाने के आदेश दिए। इसके साथ ही उन्होंने पिछले तीन वर्षों का रिकॉर्ड भी देखा। इससे पूर्व कोतवाली में कोतवाल पंकज कुमार त्यागी व पुलिसकर्मियों ने सचिव हेमंत राव को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें