फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट फॉर्म जमा करने को 19 केंद्र निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2018 की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी है। दसवीं और 12वीं के लिए प्राइवेट यानी व्यक्तिगत रूप से आवेदन करने के लिए जनपद में कुल 19 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। आवेदन करने के लिए अनेक शर्तें रखी गई हैं, जिनका पालन करने के निर्देश केंद्र अध्यक्षों को दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस आरके तिवारी ने बताया कि बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज सहारनपुर, राजकीय इंटर कॉलेज सहारनपुर और एसएमए इंटर कॉलेज में केवल बालक आवेदन कर सकेंगे। आर्य कन्या इंटर कॉलेज सहारनपुर, श्री दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज सहारनपुर और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सहारनपुर में केवल बालिकाएं आवेदन करेंगी। एएचपी इंटर कॉलेज छुटमलपुर और जनता इंटर कॉलेज बेहट में बालक और बालिका दोनों आवेदन कर सकेंगे। डीसी जैन इंटर कॉलेज सरसावा, केएलजीएम इंटर कॉलेज नकुड़ और एचएवी इंटर कॉलेज देवबंद से केवल बालक आवेदन करेंगे। इस्लामिया इंटर कॉलेज देवबंद में बालक और बालिकाएं दोनों आवेदन कर सकेंगे। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज देवबंद, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज नकुड़, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज टिकरौल और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज अम्बेहटा पीर से केवल बालिकाएं आवेदन करेंगी। राजकीय इंटर कॉलेज पंचकुआं और राजकीय इंटर कॉलेज गुमटी से बालक और बालिका दोनों आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें