फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन कॉलेज में दाखिले के लिए अंतिम मौका आज

विज्ञापन
विज्ञापन
जैन कॉलेज में दाखिले के लिए अंतिम मौका आज
विज्ञापन

सहारनपुर। एमए, एमकॉम और एमएससी द्वितीय वर्ष तथा एलएलबी द्वितीय और तृतीय वर्ष में दाखिले से वंचित अभ्यर्थियों को जैन कॉलेज एक अंतिम मौका दे रहा है। ऐसे अभ्यर्थी दो अगस्त यानी आज सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर दो बजे तक कॉलेज में उपस्थित होकर दाखिला पा सकते हैं।
एमए हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, चित्रकला और इतिहास के दाखिले करियर काउंसिलिंग सैल में होंगे। एमए राजनीति शास्त्र, समाज शास्त्र, भूगोल और अर्थशास्त्र के दाखिले प्रॉक्टोरियल बोर्ड कार्यालय में होंगे। एमएससी भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के लिए दाखिले गणित विभाग में होंगे। एम कॉम के दाखिले वाणिज्य विभाग में होंगे। एलएलबी द्वितीय और तृतीय वर्ष के लिए दाखिले विधि विभाग में होंगे। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय ने बताया कि संबंधित अभ्यर्थी कॉलेज के सूचना केंद्र से फॉर्म प्राप्त कर पिछले वर्ष की प्रमाणित अंक तालिका, आई कार्ड, आधार कार्ड को प्रवेश फॉर्म के साथ संलग्न कर निर्धारित स्थलों पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा। फीस कक्ष नंबर तीन में डिमांड ड्राफ्ट या डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड से जमा होगी। इसके बाद कक्ष संख्या चार में कंप्यूटर पर प्रविष्टि कराते हुए अपना दाखिला लेना होगा। दो अगस्त के बाद कोई मौका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार अगस्त से शुरू होंगी क्लास
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम द्वितीय और तृतीय वर्ष, एमए, एमएससी और एमकॉम द्वितीय वर्ष (तृतीय सेमेस्टर) तथा एलएलबी द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की कक्षाएं चार अगस्त से शुरू हो रही है। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय ने संबंधित विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म में कक्षाओं में नियमित रूप से उपस्थित होने को कहा है। बताया कि कम से कम 75 फीसदी उपस्थित अनिवार्य है। ऐसा न करने वालों को परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें