फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर
विज्ञापन

नागल (सहारनपुर)। नागल-गागलहेड़ी मार्ग पर मंगलवार की शाम पापुलर से लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन इनमें से एक की रास्ते में मौत हो गई। दूसरे को अस्पताल में भरती कराया गया है।
विज्ञापन

दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा निवासी 23 वर्षीय नितिन कुमार पुत्र नरेश और 25 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र धर्मपाल के साथ स्पेंलडर मोटरसाइकिल पर गागलहेड़ी से नागल की ओर आ रहा था। उमाही मोड़ के निकट सामने से आ रही पापुलर की लकड़ी से लदी एक ट्रैक्टर ट्राली की उनकी बाइक में साइड लग गयी। इससे दोनों सड़क पर गिर गए। हेलमेट न लगाने के कारण अशोक का सिर सड़क पर लगने से लहूलुहान हो गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां अशोक को मृत घोषित कर दिया गया। नितिन कुमार की भी हालत गंभीर बतायी जाती है। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। उसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। शव का पंचनामा भर कर उसे पीएम पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें