फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस के सवालों के जवाब नहीं दे सकी छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईओएस के सवालों के जवाब नहीं दे सकी छात्राएं
विज्ञापन

सहारनपुर। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज नकुड़ का निरीक्षण करने पहुंचे डीआईओएस द्वितीय रविदत्त को अनेक खामियां मिलीं। इनके सुुधार के निर्देश प्रधानाचार्य को दिए गए। इतना ही नहीं, डीआईओएस ने कक्षा दस की छात्राओं से उनके कोर्स से संबंधित सवाल किए तो वे चुप हो गईं। इस पर उन्होंने संबंधित शिक्षिका को छात्राओं के साथ और मेहनत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीआईओएस द्वितीय मंगलवार को जब जीजीआईसी पहुंचे तो प्रवक्ता पिंकी चौधरी और भावना रानी आकस्मिक अवकाश पर बताई गईं। चांदनी चौहान मातृत्व अवकाश और करुणा कालरा एवं नीरजा राणा का चिकित्सा अवकाश पर होना बताया गया। एक शिक्षिका वर्ष 2004 से अनवरत अवैतनिक अवकाश पर बताई गईं। डीआईओएस ने उक्त शिक्षिका के विधिवत कार्रवाई करने के निर्देश प्रधानाचार्य को दिए। लिपिक राजेंद्र कुमार के विभागीय कार्य से डीआईओएस कार्यालए गए होने की जानकारी दी गई। कॉलेज में बायोमैट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज नहीं हो रही है। इसके लिए निर्देशित किया गया। पंजीकृत 167 छात्राओं में से 131 उपस्थित मिलीं। कॉलेज परिसर में जलभराव हुआ मिला। इसमें मच्छर पल रहे हैं। पानी की निकासी कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें