विश्वकर्मा महासभा का चुनाव स्थगित
सहारनपुर। विश्वकर्मा महासभा की जिला इकाई का बृहस्पतिवार को होने वाला चुनाव स्थगित कर दिया गया है। स्वामी कल्याण देव विश्वकर्मा महिला डिग्री कालेज भवन में हुई बैठक में निर्णय लिया कि विश्वकर्मा महासभा के सभी संस्थापक, आजीवन और विशिष्ट सदस्यों के वार्षिक शुल्क जमा करने की समय अवधि बढ़ाई जाए। चुनाव अधिकारी ओमदत्त आर्य, सुरेंद्र धीमान, रमेश विश्वकर्मा ने चुनाव स्थगित करने की घोषणा की। साथ ही आगामी छह माह के अंदर विधिवत रूप से दुबारा चुनाव कराने का फैसला लिया गया। सभा में विश्वकर्मा महासभा के संयोजक ओपी पांचाल ने कहा कि समाज के भरोसे को कायम रखा जायेगा। निष्पक्षता और पारदर्शिता से संस्था के उद्देश्यों को आगे बढ़ाया है।
महासभा का प्रत्येक सदस्य एकजुट होकर सेवा तथा सहयोग को तैयार है।पांचाल ने कालेज में शिक्षाऋषि पदम् भूषण वीतराग स्वामी कल्याणदेव जी महाराज की प्रतिमा लगाने की घोषणा की। कई मुद्दों को लेकर अशोक कुमार शर्मा, जयदेव धीमान, दुष्यंत धीमान , महेंद्र धीमान , जयपाल सिंह धीमान ने अपने विचार रखे। सभा में जनेश्वर आर्य, निवर्तमान अध्यक्ष् बूलचंद धीमान, ऋषिपाल धीमान, सुंदरलाल जांगिड़, सत्यपाल विश्वकर्मा, मदनपाल धीमान , ऋषिपाल पांचाल, राकेश पांचाल, सुरेंद्र धीमान, डा.सुरेंद्र धीमान, पूर्व प्रधान तेजपाल पांचाल, अनिल धीमान, सुशील धीमान, तेजपाल पांचाल आरएमएस, सुनील पांचाल, विजेंद्र पांचाल, पूर्व प्रधान कैलाश धीमान, सलेक चंद आर्य आदि मौजूद रहे।