फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बिजनौर के 880 अभ्यर्थियों ने दौड़ में पाई सफलता

Fri, 21 Aug 2026 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्टेडियम में जारी अग्निवीर भर्ती रैली में बृहस्पतिवार को बिजनौर जिले की नजीबाबाद, बिजनौर सदर और धामपुर तहसील के अभ्यर्थियों ने भाग लिया। दौड़ में 880 अभ्यर्थी सफल रहे। आज मुरादाबाद जिले के अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होंगे।
विज्ञापन

स्टेडियम में भर्ती के लिए आए अभ्यर्थियों का मैदान में जोश देखते ही बन रहा था। सेना की वर्दी पहनकर देश की सेवा करने का सपना लिए अभ्यर्थियों ने पूरी ताकत के साथ दौड़ लगाई। दौड़ के दौरान मैदान भारत माता की जय और जय हिंद के नारों से गूंजता रहा।
सेना द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नजीबाबाद, बिजनौर एवं धामपुर तहसीलों के कुल 1,250 अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। इनमें से 1,115 अभ्यर्थियों ने दौड़ में भाग लिया। इसमें 880 अभ्यर्थियों ने दौड़ को सफलतापूर्वक पास किया। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल परीक्षण किया गया। शुक्रवार को मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा, कांठ, मुरादाबाद, बिलारी तहसील के अभ्यर्थी भाग लेंगे। शनिवार को होनी वाली भर्ती में अमरोहा, हसनपुर नौगांवा सदत के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। सेना भर्ती को लेकर स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सेना के साथ पुलिस ने भी मोर्चा संभाला है।
विज्ञापन

स्टेडियम में 13 जिलों के 25920 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन नौ सितंबर तक किया जा रहा है। भर्ती परीक्षा में सबसे अंत में सहारनपुर के अभ्यर्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें