फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: फर्जी दस्तावेजों के सहारे मकान बेचने पर 8.60 लाख रुपये हड़पे

Fri, 28 Aug 2026 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आवास विकास कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने एक दंपती पर फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर मकान बेचने का सौदा कर 8.60 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में आवास विकास कॉलोनी निवासी हर्ष कुमार जैन ने तहरीर देकर बताया कि रिहायशी मकान की जरूरत थी। उन्हें पता चला कि गांव पंजौरा बैरून क्षेत्र में सुंदर विहार कॉलोनी स्थित प्लॉट संख्या-दो के पश्चिमी भाग में 80 वर्ग गज का मकान ऊषा तायल और उनके पति राजेश कुमार तायल का है। मकान का सौदा 41 लाख रुपये में तय हुआ। आरोप है कि सौदे के तहत हर्ष कुमार ने पांच लाख रुपये आरोपियों को दिए। इसके बाद 3.90 लाख रुपये का चेक, 20 हजार रुपये नकद और 30 हजार रुपये का एक अन्य चेक राजेश तायल को दिया गया।
मकान का बैनामा 15 अक्तूबर 2025 को किए जाने की बात तय हुई थी। मकान पर बैंक से हाउसिंग लोन लेने पर फर्जी दस्तावेज की बात सामने आई। आरोप है कि आरोपियों को पहले से पता था कि जिस संपत्ति को वह बेचने का सौदा कर रहे हैं उस पर उनका वैध स्वामित्व स्पष्ट नहीं है। जांच अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि ऊषा तायल और उनके पति राजेश कुमार तायल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें