फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों के समय में बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भीषण गर्मी की वजह से स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि 13 से 20 मई तक समस्त परिषदीय और निजी स्कूलों में कक्षा एक से 8 तक सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक पढ़ाई होगी। अन्य कक्षाओं की पढ़ाई के लिए इसकी बाध्यता नहीं रहेगी।
विज्ञापन

दरअसल, कई दिन से तापमान बढ़ रहा है और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ऐसे में दोपहर बाद स्कूलों की छुट्टी होने पर कक्षा 8 तक के छात्र छात्राओं को परेशानी होती है और भीषण गर्मी और लू के कारण के दौरान घर लौटने पर बीमार होने का खतरा बन जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें