फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में लेखपाल की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। चुनाव ड्यूटी से मोटरसाइकिल पर अपने घर लौट रहे लेखपाल देवेंद्र धीमान को जनता रोड पर गन्ने से लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला गांधी कालोनी निवासी देवेंद्र धीमान (57 वर्ष) नकुड़ में लेखपाल के पद पर तैनात थे। फिलहाल उनकी ड्यूटी चुनाव प्रक्रिया में लगाई गई थी। बृहस्पतिवार शाम लगभग सात बजे वह वेयरहाउस से अपनी ड्यूटी समाप्त कर अपनी बाइक से जा रहे थे। जब वह जनता रोड पर पहुंचे तभी तेज गति से आ रहे गन्ने से भरे ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल देवेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें