फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान संघ बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव। भारतीय किसान संघ के प्रांतीय संयोजक गन्ना प्रकोष्ठ श्यामबीर त्यागी ने कहा कि हिंदू हो या मुसलमान निर्दोष की हत्या करना मानवता की हत्या है। सभी देश जाति, धर्म को छोड़कर आतंकवाद से लड़े तो इसका खात्मा बड़ा काम नहीं है।
विज्ञापन

बड़गांव में भारतीय किसान संघ की बैठक में श्यामवीर त्यागी ने कहा कि चीनी मिल गन्ने का भुगतान नहीं कर रही हैं। कुछ मिल तो अभी तक दिसंबर का भी सारा भुगतान नहीं कर पाई हैं। जिलाध्यक्ष राहुल त्यागी ने कहा कि अजहर मसूद को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने में अड़ंगा लगाने वाले देश चीन के सामान का भारतीय नागरिकों को बहिष्कार करना चाहिए। प्रांत संगठन मंत्री राजकुमार, क्षेत्र संगठन मंत्री सोनपाल, उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, राकेश त्यागी, सुशील कुमार, शेखर, कंवरपाल चौहान, किरणपाल, मुनेष त्यागी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें