फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर उड़ाया अबीर गुलाल, होली की दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। वैश्य समाज सेवा समिति श्री भूतेश्वरनगर द्वारा होली महोत्सव का आयोजन किया, जिसमें जमकर गुलाल उड़ाया गया और फूलों संग होली खेली गई। डीजे की धुन पर बज रहे गीतों पर नृत्य किया।
विज्ञापन

श्री भूतेश्वर मार्ग के तोता चौक स्थित सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें वैश्य समाज और स्थानीय लोगों ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी। इसके साथ ही महिलाओं, बच्चों और पुरुषों ने होली के गीतों पर नृत्य किया। इस दौरान समिति के महानगर अध्यक्ष अनुपम गुप्ता, जीएस अग्रवाल, राधेश्याम गुप्ता, सर्विष्ट गुप्ता, अशोक कच्छल, प्रदीप गुप्ता, आदेश गुप्ता, विनोद गुप्ता, विरेंद्र, विनोद बंसल, जिवय, श्रवण, अमर गुप्ता, पार्षद ज्योति अग्रवाल, अनिल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
उधर, वैश्य अग्रवाल समाज महासभा द्वारा अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक संजय गर्ग, जिलाध्यक्ष आशीष वैश्य, ममता सिंघल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात रासलीला के साथ फूलों की होली खेली गई। कार्यक्रम के बाद मुकेश अग्रवाल को अध्यक्ष, प्रमोद अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, श्रीकांत गुप्ता, रविकांत, राम अग्रवाल, धीरज गर्ग को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। महिला कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इस दौरान अनुज गुप्ता, विश्वास अग्रवाल, वरुण मित्तल, अनुराधा गुप्ता, अंशु गुप्ता, सरिता गर्ग, कविता अग्रवाल, रुचि बिंदल, अखिल जैन, नितिन गर्ग, नवीन गुप्ता, राजीव, मोनिका अग्रवाल, पूजा गोयल, सारिका सिंघल, सुमन गर्ग, सुधीर सिंघल, मधुर गर्ग, उमा तायल, कृष्ण कुमार गुप्ता, विनय मित्तल, अमित गुप्ता, मुकेश गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें