फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगामी सीजन में समय से शुरू होगी टोडरपुर मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। किसान गन्ने की अगेती फसल की बुआई भरपूर मात्रा में करे आगामी सीजन में शुगर मिल समय से चालू कर दी जायेगी।
विज्ञापन

टोडरपुर एग्रो प्रो.प्रा. लिमिटेड मिल के महाप्रबंधक पवन सिंह ढींगरा ने क्षेत्र के गांवों में किसानों की बैठक में कहा कि उनकी चीनी मिल में मरम्मत कार्य संतोषजनक तरीके से पूर्ण हो गया है। जल्द ही पेराई सत्र शुरू होने जा रहा है। किसान अपने गन्ने के पौधे की फसल को अपनी मिल में आपूर्ति कर सहयोग प्रदान करे। उन्होंने कहा कि किसान वसंतकालीन गन्ने की बुआई के लिए अगेती प्रजाति कोसा 0238, को. 0118 व सीओजे 85 की बुआई भरपूर मात्रा में करे। उक्त प्रजातियां किसानों को अच्छी पैदावार प्रदान करने के साथ साथ चीनी मिल को बेहतर रिकवरी भी प्रदान करती हैं। इस अवसर पर सहायक गन्ना प्रबंधक आनंद सिंह बिष्ट ने कहा कि किसान गन्ने की बुआई की कतार से कतार की दूरी कम से कम चार फीट रखते हुए सफसल की बुआई कर अतिरिक्त लाभ कमा सकते हैं। उन्होंने किसानों को ट्रेंच विधि से बुआई करने के बारे में बताया कि उक्त विधि से गन्ने के साथ साथ सफसली की भी बुआई की जा सकती है। जिससे किसान अतिरिक्त लाभ अर्जित कर सकते हैं। इस अवसर पर साधूराम, प्रेमपाल सिंह, शंभूराम, बिरमपाल सिंह, नितिन कुमार, योगेंद्र सिंह, शेरसिंह, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें