फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक करेंगी मानवाधिकार आयोग में शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गांव घाटेड़ा निवासी अनुज उर्फ कोटा की मौत के मामले में इंस्पेक्टर का ऑडियो वायरल होने पर पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर मानवाधिकार आयोग में शिकायत करेंगे। उनका कहना है कि अनुज को फोन पर धमकी देने वाले इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव घाटेड़ा निवासी अनुज उर्फ कोटा का गत 20 दिसंबर को सहारनपुर में सदर कोतवाली क्षेत्र में हसनपुर चौकी से टेलीफोन एक्सचेंज मार्ग पर गोली लगा शव मिला था। इस मामले में तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तीनों युवकों से पुलिस पूछताछ कर चुकी, लेकिन यह खुलासा नहीं हुआ कि अनुज की हत्या हुई या उसने आत्महत्या की। उधर, इसी बीच रामपुर मनिहारान के पूर्व इंस्पेक्टर एसके राणा का ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें इंस्पेक्टर एसके राणा द्वारा फोन पर अनुज को पैर में गोली मारने की धमकी दी गई और गाली गलौज की गई। इसको लेकर देवबंद की पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने इंस्पेक्टर एसके राणा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पूर्व विधायक का कहना है कि अधिकारी इस मामले में ढुलमुल रवैया अपना रहे हैं। इसलिए अब वह मानवाधिकार आयोग में इसकी शिकायत करेंगी।
वहीं, भाजपा नेताओं द्वारा जनेऊ को लेकर दिए जा रहे बयानों पर पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर का कहना है कि जनेऊ सूत से बनता है, जिस पर भाजपा का एकाधिकार नहीं है। उनका कहना है कि दूसरे व्यक्ति द्वारा जनेऊ पहनता है, तो उस पर भाजपा नेताओं को आपत्ति क्यों है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें