फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमआर का एक टीका, सेहतमंद रहने का नायाब तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। खसरा रुबेला से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान को तेजी देने और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए सोमवार को विभिन्न स्थानों पर बैठकों का आयोजन हुआ। जिसमें वक्ताओं ने सर्वसमाज से अभियान में पूर्ण सहयोग किए जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सोमवार को अबना-ए-मदारिस वेलफेयर एजूकेशनल ट्रस्ट की खानकाह स्थित कार्यालय पर आयोजित हुई बैठक में ट्रस्ट चेयरमैन मेहंदी हसन ऐनी कासमी ने कहा कि 26 नवंबर से उत्तर प्रदेश में शुरू होने जा रहे खसरा रुबेला टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए ट्रस्ट द्वारा संचालित देवबंद इस्लामिक अकादमी और देवबंद पॉली क्लीनिक इसमें बढ़ चढक़र हिस्सा लेंगे और जरूरत पड़ने पर अपने कार्यालय में शिविर लगाकर टीकाकरण कराने का काम करेगा। बैठक में देवबंद पॉली क्लीनिक के लिए एक लाख रुपये की बजट पर पेश किया गया। इस मौके पर अजीम खान, अताऊर्रहमान, डा. नर्गिस परवीन, मौलाना सैय्द मोहम्मद, हमीद आदि मौजूद रहे। मोहल्ला लाल मस्जिद पर चांद देवबंदी के आवास पर हुई बैठक में अध्यक्षता कर रहे डा. शमीम देवबंदी ने कहा कि हम सबको खसरा रुबेला जैसी घातक बीमारियों से बचाव के लिए 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को एक टीका अवश्य लगवाना चाहिए। उन्होंने स्लोगन सुनाते हुए कहा कि खसरा व रुबेला का एक टीका, सेहतमंद रहने का नायाब तरीका। डब्ल्यूएचओ के डा. आनंद ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि खसरा रुबेला बीमारी से समाज को पूर्णतया मुक्ति दिलानी है। संचालन डा. एसए अजीज ने किया। इस मौके पर मौलाना इब्राहीम कासमी, नितिन, शहजाद अली, डा. मौ. नईम, डा. आजम, डा. अरविंद कुमार, डा. शाहिद कासमी, डा. नौशाद अली, रिजवान अली, डा. सादिक अली, मौलाना फहीम आदि मौजूद रहे। एनपीआरसी मानकी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें 26 नवंबर से आरंभ होने जा रहे खसरा रुबेला अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया। इस मौके पर असद सिद्दीकी, रविंद्र कुमार, मीना कुमारी, संदीपा चौधरी, आयशा, ममता, साबिर सिद्दीकी, निशा, वर्षा रानी, रचना, संयोगिता, इसराइल, मुरसलीन और खालिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें