फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में बनाया जाए भव्य श्रीराम मंदिर: कर्मवीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक कर्मवीर ने कहा कि सरकार अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बनाए जाने का मार्ग प्रशस्त करे। उन्होंने नौ दिसंबर को दिल्ली में होने वाली आरएसएस की रैली में कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

चिलकाना मार्ग स्थित तुरियानंद आश्रम में रविवार को आरएसएस की बैठक का आयोजन किया गया। सह प्रांत प्रचारक कर्मवीर ने कहा कि 26 वर्षों से अयोध्या में प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि पर मंदिर बनाए जाने को लेकर आंदोलन चल रहा है। यह मामला सुप्रीम कोर्ट में सात वर्षों से लंबित है। देश की अस्मिता से जुड़ा है राम मंदिर, लेकिन कोई निर्णय नहीं होने पर हिंदू समाज आहत है। उन्होंने सरकार से अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए मार्ग प्रशस्त करने की मांग की। इसके साथ नौ दिसंबर को दिल्ली में होने वाली आरएसएस की रैली में कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान महापौर संजीव वालिया, जगदानंद शर्मा, सरिता भाटिया, रमेश जैन, प्रीतम सिंह, राकेश वीर, संदीप खुराना, शिव कुमार, राजीव अग्रवाल, जयपाल सिंह, विनोद माहेश्वरी, सूर्यकांत सिंह, राकेश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें