फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं अपने अधिकारों को समझे: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाएं अपने अधिकारों को समझे: डीएम
विज्ञापन

सहारनपुर। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि महिला समाख्या के माध्यम से महिलाओं को और अधिक सशक्त किया जाए। इसके लिए साक्षरता कैंप लगाकर कानूनी एवं बुनियादी प्रशिक्षण दिलाया जाए। जिलाधिकारी ने खेल प्रतियोगिताओं विजेता बच्चों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों को समझे। महिलाओं और किशोरियों को शिक्षा के लिए अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराए जाएं। महिला समाख्या की जिला कार्यक्रम समन्वयक बबीता वर्मा ने कहा कि यूनीसेफ के सहयोग से ‘हक से’ और महिला एवं बाल अधिकार मंच के तहत जनपद स्तर पर साथी मंच मेला का आयोजन जिले के उच्च माध्यमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में किया गया। इसमें रंगोली, पोस्टर, स्लोगन, गीत, कविता प्रतियोगिता, खो-खो, कबड्डी, फुटबाल आदि का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 436 बच्चों ने भागेदारी की। जिसमें 123 बच्चो ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला प्राबेशन अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार ने महिला हेल्प लाईन 181 एवं महिला कल्याण की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। इसमें रीता सैनी, बबली, पुष्पा, अमिता आर्य, हेमलता, सुषमा, विनोद कुमार, सुनील कुमार वर्मा, भरत सिंह नेगी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें