देश में हर किसी को बोलने की आजादी : उस्मान
देवबंद (सहारनपुर)। राज्य सूचना आयुक्त डा. मोहम्मद हाफिज उस्मान ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां प्रत्येक व्यक्ति को बोलने की आजादी है। यही बात इस देश को सर्वश्रेष्ठ बनाती है। उन्होंने कहा कि आरटीआई देश को सशक्त बनाने और समाज के कमजोर पक्ष को मंच पर लाने का बेहतर माध्यम है।
हाफिज उस्मान शुक्रवार रात इस्लामिया ग्रुप ऑफ कालेज में राष्ट्र निर्माण में जन सूचना अधिकार अधिनियम की भूमिका विषय पर सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि आरटीआई लगभग 80 देशों में लागू है। डायट प्राचार्य एवं एडिशनल डायरेक्टर बेसिक शिक्षा राज सिंह यादव ने शिक्षा के क्षेत्र में इस्लामिया डिग्री कालेज के योगदान की सराहना की। प्राचार्य डा. असजद तुर्की ने कहा कि संस्था हर वर्ष समाज के कमजोर वर्ग को शिक्षा द्वारा सशक्त बनाने के लिए संकल्पित है। निरंतर नए कोर्स से समाज की उन्नति में पूर्ण योगदान दे रहे हैं।
चेयरमैन डा. अजीम उल हक ने कहा कि आने वाले समय में मेडिकल शिक्षा को प्रारंभ करने की योजना है। उन्होंने कॉलेज में मुहैया कराई जा रही शिक्षा पर विस्तार से प्रकाश डाला। सेमिनार में अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। साथ ही संस्था के अलग-अलग विभागों के टॉपर्स एवं सरकारी उपक्रमों में नियोजित छात्रों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन अजीजुर्रहमान सिद्दीकी ने किया। इस मौके पर संतोष अग्रवाल, जनार्दन त्यागी, चौधरी ओमपाल सिंह, फहीम नंबरदार, शमीम फारूकी, साद सिद्दीकी, तहसीन कुरैशी, रिजवान उल हक, सय्यद अकील हुसैन, जहीर फारूकी, मौ. मुकीम, नसीम अंसारी, फरीद खान, दिलशाद कासमी, मंसूर अनवर खां, खालिद खां आदि मौजूद रहे।