फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को वापस बुलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को वापस बुलाया
विज्ञापन

सहारनपुर। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य मंजू दिलेर से पड़ी फटकार के बाद सीएमओ ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके त्रिपाठी को वापस अस्पताल बुला लिया है। डॉ. एके त्रिपाठी को रिलीव करने के लिए सीएमओ की ओर से नगरायुक्त को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

आयोग की सदस्य मंजू दिलेर ने बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में सफाई कर्मियों और नगर निगम और नगर पालिका के अधिकारियों की बैठक ली। वह दोपहर साढ़े 12 बजे सर्किट हाउस पहुंचीं। उनके पहुंचने से पहले सफाई कर्मियों ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके त्रिपाठी का घेराव कर उन्हें भला बुरा कहा। सीएमओ डॉ. बीएस सोढी भी इस मौके पर मौजूद थे। इसके बाद बैठक के दौरान आयोग सदस्य ने भी अनेक खामियों पर डॉ. त्रिपाठी को फटकार लगाई। तमाम घटनाक्रम के बाद सीएमओ ने डॉ. एके त्रिपाठी को वापस अस्पताल बुला लिया है। उन्होंने डॉ. त्रिपाठी को नगर निगम से रिलीव करने के लिए नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को पत्र लिखा है। इसकी प्रति महापौर संजीव वालिया को भी भेजी गई है। हालांकि सीएमओ कई महीने से एक नगर स्वास्थ्य अधिकारी को वापस बुलाना चाह रहे थे। गौरतलब है कि नगर निगम में कई महीने से दो नगर स्वास्थ्य अधिकारी तैनात हैं। इनमें डॉ. एके त्रिपाठी और डॉ. गीताराम शामिल हैं। सीएमओ ने कुछ समय पहले भी नगरायुक्त से एक नगर स्वास्थ्य अधिकारी को रिलीव करने को कहा था। इससे अस्पताल में चिकित्सकों की कमी को दूर किया जा सके। बृहस्पतिवार को बैठक के बाद अंतत: सीएमओ ने नगरायुक्त को पत्र लिख ही दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें