फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड रेलकर्मी ने राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी ने राष्ट्रपति को प्रार्थना पत्र भेजकर अधिकारियों पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

कैलाशपुरम कालोनी निवासी अरविंद कुमार अग्रवाल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को डाक से भेजे प्रार्थना पत्र में बताया कि वह 31 मार्च 2016 को मुख्य निरीक्षक टिकट के पद से सेवानिवृत्त हुआ था। मई 2015 से वह लीवर की बीमारी से पीड़ित है। उसका उपचार दिल्ली में चल रहा है। अरविंद अग्रवाल के मुताबिक चार माह पूर्व उसने अपनी मेडिकल क्लेम फाइल को डिले कनडोन फारवर्ड करने के लिए अंबाला मंडल प्रबंधक के कार्यालय में दिया था। आरोप लगाया कि करीब 20 चक्कर काटने के बाद 5 अगस्त 2018 को उसकी कार्यालय से फाइल वापस कर दी गई। इतना ही नहीं उसका एक ड्यूज 2011 का है जिसे प्रवर वाणिज्य प्रबंधक रोके हुए हैं। इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक को अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी उसे परेशान कर रहे हैं। जिससे उसे इच्छा मृत्यु की अनुमति प्रदान की जाए। स्टेशन अधीक्षक इकराम अली ने बताया कि इस मामले की उन्हें कोई जानकारी नहीं है, क्योंकि मामला अंबाला रेल मंडल से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें