सहारनपुर। डीएम आवास पेपर मिल फोरलेन सड़क मार्ग पर बनने वाले ओवरब्रिज को दो लेन की बजाय फोर लेन का बनवाए जाने को लेकर फ्रेंड्स सोसलाइज ग्रुप के महासचिव जगदीश सिंह ने मंडलायुक्त से मांग की है।
जगदीश सिंह का कीना है कि डीएम आवास पेपर मिल मार्ग शहर के व्यस्ततम मार्गों में होगा। इससे जुड़ी सड़कों को फोरलेन बनाया जा रहा है। लेकिन रेल ओवरब्रिज को फोर लेन का बनाया नहीं जा रहा। जबकि यह फोरलेन का ही बनाया जाना चाहिए। सिर्फ टू5लेन ओवब्रिज का ही प्रस्ताव पास किया गया है। जिससे यहां हर समय जाम की समस्या बनी रहेगी। स्मार्ट सिटी के तहत शहर की सभी सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। लेकिन इस प्रोजेक्ट का माखौल उड़ाया जा रहा है। यह सिर्फ सहारनपुर ही नहीं तीन राज्यों से आने-जाने वाले वाहनों के लिए बनाया जाना है। जिस कारण टू-लेन ओवरब्रिज किसी भी हालत में पर्याप्त नहीं है। कुछ अधिकारी इस ओवरब्रिज के लिए निर्धारित भूमि का बंदरबांट करने में लगे हुए हैं। उन्होंने इस बनने वाले ओवरब्रिज को फोरलेन ओवरब्रिज बनवाए जाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा है।