फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमशुदा चल रहे दो लोगों के शव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
गुमशुदा चल रहे दो लोगों के शव मिले
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। थानाक्षेत्र से गुमशुदा चल रहे दो लोगों की लाश मिली है। शव मिलने के बाद से मृतकों के घरों पर कोहराम मचा है।
गांव घाटहेड़ा व मुंडीखेड़ी मार्ग पर रजबहे में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना रविवार की सुबह पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। उसकी शिनाख्त गांव चकवाली निवासी 40 वर्षीय ऋषिपाल सिंह पुत्र दलीप के रूप में हुई। वह चार दिनों से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी थाने पर दर्ज करा रखी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। एसओ ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में यदि कुछ असामान्य आता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। दूसरी घटना में इस्लामनगर निवासी 38 वर्षीय राजू उर्फ राजपाल सैनी पुत्र रामलाल 18 अगस्त से लापता था। परिजनों द्वारा उसकी गुमशुदगी थाने पर दर्ज कराई थी। 25 अगस्त को परिजनों को जानकारी मिली कि एक शव उत्तरकाशी उत्तराखंड में मिला है। परिजन मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने शव की पहचान राजू के रूप में की। देर रात वह शव को लेकर इस्लाम नगर पहुंचे। जहां रविवार को गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मौत के कारण अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


सर्पदंश से मौत
रामपुर मनिहारान। गांव अलावद्दीनपुर निवासी 28 वर्षीय मिथुन पुत्र शीश कुमार को रविवार की दोपहर के समय खेत पर सांप ने काट लिया, उसे चिकित्सकों को दिखाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें