फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक जिलाध्यक्ष, अनुराग महामंत्री बने

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपक जिलाध्यक्ष, अनुराग महामंत्री बने
विज्ञापन

गंगोह। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने सरकार पर राम मंदिर निर्माण में अनावश्यक देरी करने का आरोप लगाया है। गंगोह में आयोजित कार्यक्रम में अक्तूबर माह तक राम मंदिर निर्माण का निर्णय न लेने पर लखनऊ से अयोध्या कूच करने की चेतावनी दी गई। इसमें बडी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। इस दौरान पदाधिकारी भी मनोनीत किए गए।
विज्ञापन

बालाजी गार्डन में आहूत अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के ब्लाक कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रांतीय महामंत्री रविंद्र कौरी ने बताया कि अहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के नेतृत्व में आहूत अयोध्या कूच में हजारों कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जरनैल सिंह ने की। संचालन बंटी बजरंगी ने किया। विभागाध्यक्ष दिनेश हेम सिंह राणा ने दीपक को जिलाध्यक्ष एवं अनुराग उमरपुर को महामंत्री नियुक्त करने की घोषणा की। गंगोह ब्लाकाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, उपाध्यक्ष अनमोल उपाध्याय, पंकज मितल, रजत कौरी एवं विशाल त्यागी ने भी विचार व्यक्त किये। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें