फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु बिना न मिलता ज्ञान न होती आत्म मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु बिन न मिलता ज्ञान और न होती आत्म मुक्ति
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर में गुरु पूर्णिमा को लेकर विभिन्न जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भक्तिभाव से गुरु पूजा करने के साथ गुरु की महिमा का गुणगान किया गया।
पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में मां जगदंबा कुटुंब अध्यात्मिक एवं सामाजिक उत्थान समिति और दिव्य ज्योतिष नक्षत्र दर्शन सेवा संस्थान के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आचार्य पंडित प्रगीत कौशिक ने कहा गुरु के बिना व्यक्ति न तो ज्ञान प्राप्त कर सकता है और न ही आत्म मुक्ति। भक्तों ने श्रद्धाभाव से गुरुदेव की पूजा और आराधना की। गुरु महिमा भजनों के माध्यम से वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सतीश कुमार जैन ने वृंदावन शैली में देवों का श्रृंगार किया। संरक्षक पंडित कृष्ण कुमार कौशिक, गुरु माता प्रेरणा कौशिक, उदित वर्मा, रूपक गुप्ता, रविंद्र पंवार, संकेत गोयल, सुनील शर्मा, दिनेश शर्मा मौजूद रहे। श्री बालाजी चरण सेवक मंडल नकुड़ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिव दयाल महाराज ने कहा कि जिसकी प्रेरणा से किसी का चरित्र बदल जाए वही गुुरु श्रेष्ठ होता है। गुरु की अंगुली पकड़कर मनुष्य भव सागर से पार उतर जाता है। स्वामी कपिल मुनि, सोहन लाल अत्री, रमेश चंद सैनी, डा. हरदेव सैनी, केपी सिंह, राजपाल प्रधान, चौधरी मांगेराम, चौधरी सतीश, सोनू त्यागी, यश त्यागी, रिषी दत्त त्यागी, विनोद सैनी, शोभित सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंत विहार स्थित सरस्वती सत्संग भवन में आयोजित कार्यक्रम में देवी सुदीक्षा सरस्वती ने कहा कि मनुष्य को परमात्मा, मृत्यु, अच्छाई और बुराई को कभी नहीं भूलना चाहिए, जिसने यह बातें अपने जीवन में धारण करली, उसे कभी कोई दुख नहीं होगा। पूर्व नगर विधायक राजीव गुंबर, राजीव कालिया, संजीव जसूजा, सुधीर मिगलानी, कृष्ण लाल मक्कड़, राजेश खुराना, कमल नयन, चरणजीत सेतिया, संजय कालड़ा, मानस कपूर, सौरव मदान, सोनू नागपाल, रमन छाबड़ा, नीशू तनेजा मौजूद रहे। मोरगंज बाजार स्थित प्राचीन सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी धाम में आयोजित कार्यक्रम में महंत पंडित विरेंद्र कुमार वत्स ने संगत को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला ही सच्चा गुरु है। इसमें विनय वत्स, अश्वनी शर्मा, अमन बंसल, नमन बंसल, सारंग जोशी, गौरव शर्मा, शुभम शर्मा, देवेंद्र गोयल, ओमकार शर्मा, वरुण जैन, राजीव, मनोज सूरी, शिव कुमार कांबोज, सोनू शर्मा, आशुतोष शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें