फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह के चलते युवक ने आत्महत्या की, शव पेड़ से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। घरेलू कलह के चलते एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक का शव जंगल में पेड़ पर रस्सी से लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस का कहना है कि परिजन किसी तरह की कार्रवाई नहीं करना चाहते थे।
विज्ञापन

मोहल्ला छोटी खानकाह निवासी अख्तर का पुत्र फुरकान शुक्रवार सुबह काम पर जाने को परिजनों से कहकर घर से निकला था। दोपहर तक भी जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इस दौरान ग्रामीणों से पुलिस को सूचना मिली कि कासिमपुरा भायला रेलवे फाटक के समीप एक जंगल में पेड़ पर किसी का शव लटका हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाते हुए आसपास जमा हुई लोगों की भीड़ से उसकी शिनाख्त कराई। मृतक फुरकान था। सूचना पर उसके परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों के हवाले से बताया कि फुरकान पिछले काफी समय से घरेलू कलह के चलते परेशान रहता था। आशंका जताई जा रही है कि उसने कलह के चलते ही फांसी पर लटककर आत्महत्या की है। सीओ सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पंचनामा भरकर शव को उनके हवाले कर दिया गया। देर शाम परिजनों ने फुरकान को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें