फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्व्यवहार पर भड़के सफाई कर्मचारियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्व्यवहार पर भड़के सफाई कर्मचारियों ने किया हंगामा
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। सफाई हवलदार से अभद्रता करने के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गुस्साए सफाई कर्मचारियों ने पालिका कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। तीन दिन में कार्रवाई न होने पर उन्होंने हड़ताल की चेतावनी दी। चेयरमैन प्रतिनिधि ने उन्हें कार्यवाही का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

नगर पालिका कार्यालय में हंगामा कर रहे सफाईकर्मी मोहल्ला गुलाम औलिया निवासी एक व्यक्ति पर पालिका में सफाई हवलदार के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे थे। अधिशासी अधिकारी कृष्ण मुरारी की गैरमौजूदगी में कार्यालय अधीक्षक हरि नारायण सिंह ने उन्हें समझाने की कोशिश की और ईओ के आने पर कार्यवाही का भरोसा दिलाया। मगर सफाईकर्मी अपनी मांग पर अड़े रहे। कार्रवाई न होने पर उन्होंने तत्काल ही सफाई कार्य ठप कर हड़ताल की धमकी दी। चेयरमैन रूशदा बेगम के प्रतिनिधि पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद ने फोन पर सफाई कर्मचारियों से बात की और दो दिन के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारी शांत होकर काम पर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें