बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को लेकर शिक्षकों की साइकिल रैली का शुभारंभ
सहारनपुर। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, जल एवं पर्यावरण जैसे मुद्दों पर जनजागृति पैदा करने के लिए हरि कालेज के शिक्षकों ने सोमवार सुबह पांच बजे साइकिल रैली का शुभारंभ किया। यह साइकिल रैली घंटाघर से शुरू होकर पहले ऋषिकेश पहुंचेगी। साइकिल रैली का समापन नकुड़ स्थित हरि कॉलेज परिसर में होगा।
सामाजिक मुद्दों पर जनजागरण के लिए हरि कालेज के शिक्षकों ने सोमवार को साइकिल रैली का शुभारंभ किया। रैली को घंटाघर से सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा, डायरेक्टर मयंक चौधरी, डॉ. एनपी राठौर और सचिन गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने बताया कि यह साइकिल रैली बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, आदि सामाजिक मुद्दों पर जनजागृति पैदा करने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। साइकिल रैली में शामिल होने वालों में परमिंदर सिंह अरोड़ा, श्रीकांत शर्मा, विनय पाल सिंह, विवेक चौधरी, कपिल आर्य, लोकेश कुमार, रब्बान खान आदि शामिल हैं। इस अवसर पर विवेक त्यागी, रणदीप चौधरी, डॉ. राजीव चौधरी, अमित आर्य, प्रदीप शर्मा, उपदेश कुमार, पदम सिंह, मो. इस्माइल आदि रहे।