धनुष यज्ञ के बाद निकाली भव्य राम बारात
नकुड़। धनुष यज्ञ में श्री राम द्वारा भगवान शिव का धनुष तोड़ने के पश्चात नगर में श्री राम की बारात भव्य बैंड बाजों और झांकियों के साथ प्रमुख बाजारों से होकर निकली गईं। जनक महल में आयोजित धनुष यज्ञ का उद्घाटन भाजपा वरिष्ठ नेता शिवकुमार गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन से हमें धर्मपरायण संस्कारित जीवन जीने की सीख मिलती है।
नकुलेश्वर महादेव मंदिर से श्रीराम बारात का प्रारंभ हुआ। राम बारात में सबसे आगे घुड़सवार भगवा ध्वज लिए हुए चल रहे थे। इसके पीछे विष्णु गणेश शिव आदि की भव्य झांकियां चल रही थी। जानकी महल पहुंचकर श्रीराम को जानकी ने जब वरमाला पहनाई तो संपूर्ण वातावरण श्रीराम के जयनाद से गूंज उठा। शोभायात्रा में राजा दशरथ हाथी पर सवार विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। इसके पूर्व भगवान राम के रथ के सारथी की बोली विनय ठेकेदार, युवराज भरत शत्रुघ्न के सारथी की बोली प्रेम बिहारी बंसल, राजा दशरथ के हाथी की बोली भूपेंद्र गुप्ता सुधीर गोयल दाये बाये चवर की बोली सुमित कर्णवाल बसवेश्वर गोयल,राजा जनक की बोली मुकेश मित्तल ने छुड़ाई।
शोभा यात्रा के जानकी महल पहुंचते ही श्री रामलीला महोत्सव समिति की ओर से अखाड़ा दल को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।शोभा यात्रा को सफल बनाने में श्री रामलीला महोत्सव समिति के प्रधान भूपेंद्र गुप्ता, महामंत्री हरीश गर्ग, कोषाध्यक्ष सोहन गुप्ता, उपाध्यक्ष पंकज जैन, राजेश जैन राजू, सरवन त्यागी, राकेश वर्मा, संजय गोयल, शिव कुमार गुप्ता, पवन कुमार गुप्ता, बल्लू पवन कुमार गुप्ता बल्लू, अभिनव, मनोज मित्तल, प्रदीप जैन, संजीव जैन, संगम जैन, मनोज श्रीवास्तव, विनोद वर्मा, अनिल गोयल आदि का सहयोग रहा। श्री रामलीला महोत्सव समिति के उपाध्यक्ष पंकज जैन ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात श्री राम वनवास लीला का सजीव में मार्मिक मंचन किया जाएगा।