फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीए ने सील किए तीन व्यवसायिक निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीए ने सील किए तीन व्यवसायिक निर्माण
विज्ञापन

सहारनपुर। विकास प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को शहर में तीन अलग-अलग जगहों पर व्यवसायिक भवनों को सील करने की कार्रवाई की। इन भवनों के निर्माण का कार्य कई महीने से चल रहा था। प्राधिकरण की जांच में निर्माण अवैध पाए गए। इसके बाद यह कार्रवाई की गई।
प्राधिकरण के कार्यवाहक सचिव विजय शुक्ला ने बताया कि शिवानी पत्नी गौरव अग्रवाल द्वारा अंबाला रोड पर गंगोह बस अड्डे के सामने करीब 800 वर्ग मीटर भूमि पर व्यवसायिक निर्माण कराया जा रहा था। जांच में निर्माण अवैध पाया गया। 12 मार्च 2018 को निर्माण सील करने के लिए 20 मार्च की तिथि तय की गई थी। इसके चलते प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को भवन को सील कर दिया। इसी प्रकार हैप्पी द्वारा दालमंडी पुल के पास भूतल पर दुकान बनाई गई, जिसके लिए कोई नक्शा पास नहीं कराया गया। इस दुकान को भी मंगलवार को सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा संजय अग्रवाल द्वारा अंबाला रोड पर एक होटल के पीछे भूतल पर दुकानों का प्रथम तल तैयार करने के बाद द्वितीय तल पर निर्माण कराया जा रहा था। जांच में निर्माण अवैध पाया गया। इस निर्माण को भी मंगलवार को सील किया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में एई सुनील कुमार, शमसुद्दोहा, जेई विजयपाल सिंह, सुधीर कुमार गुप्ता, एसआई तेजवीर सिंह, हेमेंद्र सिंह, विश्वास कुमार शर्मा, मदनपाल और अरविंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें